Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमाल राशिद खान मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, महंगा पड़ा 2020 में किया विवादित ट्वीट

Advertiesment
हमें फॉलो करें कमाल राशिद खान मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, महंगा पड़ा 2020 में किया विवादित ट्वीट
, मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (10:38 IST)
मुंबई। अभिनेता कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
दरअसल केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेताओं इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 
दोनों दिग्गज अभिनेताओं के निधन के बाद केआरके ने लिखा था कि मैं सीरियस होकर ये बात करना चाहता हूं कि मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता।
 
उनके इस ट्वीट के बाद कमाल पर 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने कमाल के खिलाफ सेक्शन 294 के तहत मामला दर्ज किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोएडा के बाद अब गुरुग्राम में थप्पड़ कांड, सुरक्षा गार्ड को कई बार थप्पड़ मारे