suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा के लिए बुरी खबर, हाथ से फिसल सकता है झारखंड

Advertiesment
Jharkhand exit poll
नई दिल्ली। नागरिकता कानून (संशोधन) को लेकर देशभर में विरोध झेल रही केंद्र की भाजपा नीत सरकार के लिए झारखंड से अच्छी खबर नहीं है। एक्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा के हाथ से सत्ता जा सकती है।

आजतक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक सत्तारुढ़ भाजपा को राज्य में 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन को 38 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है।

इसी तरह आजसू को 3 से 5 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 4 से 7 सीटें जा सकती हैं। झारखंड में सरकार बनाने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में किसी भी दल को बहुमत हासिल करने के लिए 42 सीटों की दरकार रहेगी।

उल्लेखनीय है कि हिन्दीभाषी राज्यों में जनाधार रखने वाली भाजपा मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पहले ही सत्ता गंवा चुकी है। महाराष्ट्र में भी शिवसेना से मुख्‍यमंत्री पद को लेकर हुई खटपट के चलते आई हुई सत्ता हाथ से निकल गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA विरोध प्रदर्शन, जबलपुर के 4 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू