Hanuman Chalisa

जयपुर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, हिंसा, 40 थानों की पुलिस तैनात

Webdunia
मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (16:00 IST)
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया और जमकर तोड़फोड़ की। इसके चलते हिंसा प्रभावित क्षेत्र में 40 थानों की पुलिस तैनात की गई है।
 
जानकारी के मुताबिक सोमवार को शास्त्रीनगर के भट्‍टा बस्ती इलाके में सात की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। 
 
आक्रोशित लोगों ने कांवटिया अस्पताल के बाहर उत्पात मचाया, वहीं शास्त्री नगर क्षेत्र में दर्जनों कारों को नुकसान पहुंचाया। पत्थरबाजी की घटनाओं में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। खबरों के मुताबिक सोमवार रात बच्ची जख्मी हालत में घर के पास मिली थी। आरोपी की गिरफ्‍तारी की लेकर लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 
 
पुलिस ने वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 15-16 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने के बाद मामला ज्यादा बिगड़ गया। दूसरी ओर, कहा जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। राजस्थान सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने भी अस्पताल जाकर बच्ची की हालत की जानकारी ली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख