ओडिशा के मुख्यमंत्री के निजी सचिव पर फेंकी स्याही

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2023 (18:59 IST)
Odisha News : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पंडियन और पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा पर शनिवार को सत्यबाड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। यह घटना तब हुई जब पंडियन पुरी जिले के सत्यबाड़ी इलाके में उत्कलमणि गोपबंधु स्मृति महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
 
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना तब हुई जब पंडियन पुरी जिले के सत्यबाड़ी इलाके में उत्कलमणि गोपबंधु स्मृति महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
 
वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पंडियन पर स्याही फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान जिले के सत्यबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कनास ब्लॉक के अंतर्गत हरिपुर गांव के निवासी भास्कर साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने साहू को काबू कर हिरासत में ले लिया।
 
स्याही फेंके जाने के तुरंत बाद पंडियन स्याही छिड़की हुई सफेद कमीज पहनकर लोगों से मिलते रहे और उनकी शिकायतें सुनते रहे। इससे पहले दिन में पंडियन ने पुरी जिले के कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस बीच, सत्यबाड़ी के बीजू जनता दल (बीजद) विधायक उमाकांत सामंत्रे ने आरोप लगाया कि साहू भाजपा कार्यकर्ता थे और उन्होंने राजनीतिक मकसद से पंडियन को निशाना बनाकर स्याही फेंकी।
 
भाजपा ने सामंत्रे के आरोपों का खंडन किया और कहा कि पार्टी स्याही फेंकने जैसे कामों में विश्वास नहीं करती है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हम पंडियन की यात्रा का विरोध करते हैं और हम खुलेआम पूर्व सूचना देकर ऐसा करते हैं। हमारी पार्टी का कोई भी व्यक्ति आज की स्याही फेंकने की घटना में शामिल नहीं है।
 
जनता की शिकायतें सुनने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर पूरे ओडिशा का दौरा कर रहे पंडियन को पहले विभिन्न स्थानों पर काले झंडे दिखाए जाने और अंडे फेंकने जैसे विरोध का सामना करना पड़ा था।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

अगला लेख
More