इंदौर : अयोध्‍या राम मंदिर के लिए धन संग्रह के लिए निकली रैली पर पथराव

Webdunia
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (16:51 IST)
इंदौर।अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण को लेकर जनजागरण के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को निकाली जा रही वाहन रैली पर पथराव में कम से कम 5 लोग घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर चांदनखेड़ी गांव में इस रैली पर तब पथराव किया गया, जब वाहनों का काफिला एक वर्ग विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था। जिलाधिकारी मनीषसिंह ने बताया कि वाहन रैली पर पथराव में करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हम पथराव के कारण की जांच कर रहे हैं।
 
सिंह ने बताया कि पथराव के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पथराव कर सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल खराब करने की कोशिश की है, हम उनकी पहचान कर रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल भेजा जाएगा। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा के मुताबिक पत्थरबाजों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। 
 
अधिकारियों ने बताया कि करीब 1400 की आबादी वाले चांदनखेड़ी गांव में वाहन रैली पर पथराव की सूचना मिलते ही वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गांव में फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं और विवाद से जुड़े दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

UP : संभल में 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख
More