Dharma Sangrah

जब इंदौर में सड़कों की सफाई के लिए मंत्री और निगमायुक्त ने हाथों में थामी झाडू

Webdunia
सोमवार, 26 अगस्त 2019 (00:18 IST)
इंदौर। स्वच्छता में देश में नंबर वन इंदौर के निवासियों में साफ-सफाई को लेकर कितनी जागरूकता है, इसका नजारा रविवार को तब नजर आया, जब नगर निगम के सफाईकर्मी अवकाश पर रहने के कारण नगरीय विकास व आवास मंत्री जयवर्धन सिंह और निगमायुक्त आशीष सिंह ने हाथों में झाडू लेकर सड़कें साफ की।
 
दरअसल 24 अगस्त को 'गोगा नवमी' के पर्व पर इंदौर नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने रतजगा किया था और देर रात तक राजबाड़े पर निशान निकाले जाते रहे।

चूंकि सड़कों पर काफी कचरा फैल गया था और सभी कर्मचारी 25 अगस्त को अवकाश पर थे, लिहाजा नगरीय विकास व आवास मंत्री जयवर्धन सिंह और निगमायुक्त आशीष सिंह ने आम लोगों के साथ झाडू लगाकर सड़कें साफ की। 
यह कवायद इसलिए भी थी कि लोगों में यह संदेश जा सके कि इंदौर सफाई में नंबर वन था और आगे भी रहेगा। इसके लिए निगम जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यावसायिक संगठनों, विद्यार्थी, बैंकिंग संगठनों, रहवासियों, एनजीओ ने रविवार को सफाई में श्रमदान किया। 
 
सफाई मित्रों के अवकाश पर होने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए विभिन्न संगठनों के लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने सफाई व्यवस्था में सहयोग किया। नगर निगम के अधिकारियों ने पहले राष्ट्रगान गाया, फिर राजबाड़ा पर सफाई का शुभारंभ किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

AI Impact Summit 2026 : 19-20 फरवरी को भारत में होगा मेगा इवेंट, 65 से ज्यादा देश होंगे शामिल, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स का जमावड़ा

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

अगला लेख