भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक दिनेश राय, कांग्रेस को लगा झटका

Webdunia
शुक्रवार, 25 मई 2018 (15:39 IST)
सिवनी। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मध्यप्रदेश की सिवनी विधानसभा से निर्दलीय के तौर पर निर्वाचित विधायक दिनेश राय मुनमुन के सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।


वायरल वीडियो में मुनमुन कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनके क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा था, इसलिए वे खुद को गिरवी रखकर और अपना ईमान बेचकर भाजपा में शामिल हुए हैं, क्षेत्र के काम अगर तीन महीने तक नहीं हुए, तो वे वैसे ही रहेंगे, जैसे पहले थे। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद वे अपनी बात को तोड़मरोड़ कर पेश करने की बात कह रहे हैं।

आज उन्होंने कहा कि वे भाजपा में सिवनी के विकास के लिए आए हैं, बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी आगमन के दौरान मेडिकल कॉलेज व लालमाटी क्षेत्र में पानी देने की घोषणा की है और उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री अपनी घोषणाओं को पूरा करेंगे।

मुनमुन ने सफाई देते हुए कहा कि उच्च राजनीतिक असंतुष्ट लोग उनके बयान को तोड़मरोड़कर तथा बदलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका उद्देश्य विकास है और वे भाजपा परिवार में विकास के लिए ही शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले तीन माह में क्षेत्र में विकास दिखाई देगा।

मुनमुन पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के ऐन पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनका विधानसभा क्षेत्र सिवनी कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद कमलनाथ के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा से सटा है। उनके भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा था।

वायरल वीडियो के बारे में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मुनमुन ने पार्टी की सदस्यता लेते समय पार्टी की रीति-नीति और नेतृत्व पर आस्था जताई है, उनके द्वारा अभी तक किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई है, अगर कुछ भी मामला होगा तो नेतृत्व उस पर विचार करेगा।

वहीं पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने कहा कि मुनमुन का बयान बताता है कि वे भाजपा में दबाव के तहत शामिल हुए हैं और इससे भाजपा का चेहरा उजागर हो गया है, हालांकि अब मुनमुन ने अपने बयान से पलटकर यह भी साबित कर दिया है कि उनकी स्वयं की निष्ठा भी संदेहास्पद है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी का अमेरिका दौरा, सुर्खियां बना 10 साल पुराना किस्‍सा, बराक ओबामा हो गए थे भावुक

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं, देश की 17वीं महिला CM

Bihar : UPSC परीक्षा पास किए बिना 18 साल का लड़का बना IPS Officer, दे रहा था समोसा पार्टी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Tirupati Prasadam Row : तिरुपति मंदिर के लड्डू, अमूल का घी, 7 के खिलाफ FIR, क्यों फैली अफवाह

PM मोदी मणिपुर तो जा नहीं रहे, यूक्रेन युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे : असदुद्दीन ओवैसी

सभी देखें

नवीनतम

मणिपुर सरकार के अलर्ट को कुकी छात्रों ने बताया दुष्प्रचार, बोले- यह समुदाय की छवि खराब करने का प्रयास

PM मोदी के अमेरिका दौरे पर दिखा नफरती विज्ञापन, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

MP : युवक को पुलिस थाने की खिड़की से बांधा, वीडियो हुआ वायरल, एसआई सस्‍पैंड

PM Modi US Visit : डेलावेयर में बाइडन के घर पहुंचे PM मोदी, क्वाड मीटिंग से पहले मिले

Haryana Elections : महम में BJP उम्मीदवार कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के लिए चुनावी मुकाबला आसान नहीं

अगला लेख
More