पंजाब मंत्रिपरिषद का विस्तार, आप के 5 विधायकों ने ली मंत्री के रूप में शपथ

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (19:28 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के 5 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में जीत के उपरांत राज्य की सत्ता में आप के आने के बाद मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार है।
 
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार शाम यहां पंजाब राजभवन के गुरु नानकदेव सभागार में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनाम से 2 बार के विधायक अमन अरोड़ा को छोड़कर 4 अन्य पहली बार विधायक बने हैं। सबसे पहले अरोड़ा ने शपथ ली। उनके बाद डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने शपथ ली, जो अमृतसर दक्षिण सीट से विधायक हैं।
 
उनके बाद गुरु हर सहाय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले फौजा सिंह सराय, समाना से विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। अनमोल गगन मान दूसरी महिला हैं, जो मान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी हैं। इन सभी ने पंजाबी में शपथ ली। 5 नए चेहरों में से 4 विधायक मालवा क्षेत्र से और 1 विधायक माझा क्षेत्र से हैं। 5 और मंत्रियों के शामिल होने से मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 हो गई है।
 
विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ आप की सरकार बनने के बाद मार्च में पहली बार के 8 विधायकों सहित 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। हालांकि मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में राज्य मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया गया था जिससे राज्य सरकार में मंत्रियों की संख्या 9 रह गई थी। पंजाब में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 18 हो सकती है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 117 सीटों वाली विधानसभा में 92 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तान को संदेश, हमला हुआ तो मजबूती से देंगे जवाब

अमृतसर में हवा में ही मार गिराई पाकिस्‍तानी मिसाइल, ऐसे कर दी टुकड़े टुकड़े: भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी

सरकार ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर जारी, मारे गए आतंकियों की संख्या भी बताई

कौन हैं जर्नलिस्‍ट यालदा हाकिम और बेकी एंडरसन, ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्‍तानी मंत्रियों की कर दी बोलती बंद?

ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सेना की सफलता के बारे में सभी दलों को बताया

अगला लेख