पत्नी के आतंक से डेढ़ साल तक छुपता फिरता रहा पति, पुलिस ने किया पत्नी को गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (16:33 IST)
Terror of wife: केरल के पत्तनमथिट्टा जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति करीब डेढ़ साल पहले अपने किराए के घर से लापता हो गया था और अब उसे इडुक्की जिले के एक गांव से खोज निकाला गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुमराह करने वाला बयान देने के आरोप में व्यक्ति की पत्नी अफसाना को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने नौशाद को थोम्मनकुथु से खोज निकाला। उसके 1 दिन पहले ही उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना को उसके लापता होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अफसाना ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा था कि नौशाद की हत्या कर दी गई है और उसके शव को दफना दिया गया है।
 
पुलिस के अनुसार नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया और उसके बाद वह थोम्मनकुथु में एक खेतिहर मजदूर के रूप में रह रहा था। नौशाद ने कहा कि वह घर से भाग गया, क्योंकि वह अपनी पत्नी से डरा हुआ था। नौशाद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी द्वारा बुलाए गए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी।
 
पुलिस ने गुमराह करने वाला बयान देने के आरोप में अफसाना को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला के बयान के आधार पर शव को बरामद करने के लिए पुलिस अफसाना को कुछ स्थानों पर ले गई थी। पुलिस नौशाद के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी मामले की जांच कर रही थी और उसने अफसाना द्वारा हाल ही में नौशाद को देखने का दावा किए जाने के बाद उसने कोड्डाल पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More