Hanuman Chalisa

मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 16 को बचाया

Webdunia
मंगलवार, 22 मई 2018 (12:08 IST)
रांगिया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने असम के कामरूप जिले में रांगिया रेलवे स्टेशन से चार नाबालिग लड़कियों और दो महिलाओं को मुक्त कराया। उन्हें तस्करी करके ले जाया जा रहा था। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म से सोमवार को छह लोगों को मुक्त कराया। वह मुंबई जाने वाली एक ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। 
 
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने माता-पिता को बिना बताए घर छोड़ कर आए हैं और उनकी योजना नौकरी की तलाश में मुंबई जाने की थी। पुलिस ने उनके अभिभावकों को सूचना दी। अभिभावक उन्हें सोनितपुर जिले के रांगपारा के निकट मैनजुली टी स्टेट स्थित घर ले गए। 
 
पुलिस ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में आरपीएफ ने नौ नाबालिग लड़कियों और सात महिलाओं को रांगिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी से बचाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

यूपी में जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिक सम्मानित

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

अगला लेख