Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

युवराज सिंह हरियाणा में गिरफ्तार, युजवेंद्र चहल पर की थी टिप्पणी

हमें फॉलो करें Yuvraj Singh
, रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (21:22 IST)
हांसी। युवराज सिंह को हरियाणा के हिसार जिले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। हालांकि साल भर से ज्यादा पुराने इस मामले पर उन्हें तुरंत जमानत भी दे दी गई।

हाईकोर्ट के आदेशों पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ा गया है। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव पर हंसी-मजाक में ही अपने साथी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, इसके बाद संबंधित जाति के लोगों में काफी गुस्सा था।

हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज है। युवराज पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। 
 
हांसी पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया। 
 
इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे। इसी के चलते हांसी पुलिस ने उनकी औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी की इमरजेंसी एडवायजरी, सुरक्षाबल कैंप में शिफ्ट होंगे गैर स्थानीय मजदूर