महाराष्ट्र में गुटखा बिक्री गैर जमानती अपराध

Webdunia
बुधवार, 7 मार्च 2018 (17:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को विधान परिषद को बताया कि राज्य में प्रतिबंधित गुटखे की बिक्री को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। सरकार ने कहा कि इस अपराध के लिए सजा को बढ़ाकर 3 साल की कैद कर दिया जाएगा।


विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए आरोप लगाया कि राज्य में गुटखा बिक्री निरोधक कानून लागू है। इसके बावजूद पड़ोसी राज्यों से गुटखे की तस्करी की जा रही है। राकांपा नेता ने आरोप लगाया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से यह तस्करी हो रही है, साथ ही उन्होंने इस मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) से जांच कराने की मांग की।

इसके जवाब में एफडीए के राज्यमंत्री एरावर ने कहा कि गुटखे का उत्पादन उन राज्यों में हो रहा है, जहां यह प्रतिबंधित नहीं है और महाराष्ट्र एफडीए ने वर्ष 2012-13 से अब तक 114.2 करोड़ रुपए की कीमत का गुटखा जब्त किया है। मुंडे ने कहा कि गुटखा चबाने से कैंसर की चपेट में आने वाले युवाओं की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

माता पिता ने COVID-19 महामारी के बाद से तीन बच्चों को रखा कैद, पलंग पर थे राक्षसों और गुड़ियों जैसे चित्र | Horror House

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Amarnath Yatra : कड़ी सुरक्षा में होगी अमरनाथ यात्रा, सेना का सारा जोर दक्षिण कश्मीर पर

अगला लेख
More