12वीं के प्रश्नपत्र लीक मामले में 4 गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 7 मार्च 2018 (17:48 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के भोईवाड़ा से 4 व्यक्तियों को कक्षा 12वीं की परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। परेल के एक जूनियर कॉलेज में 28 फरवरी को परीक्षा से महज घंटाभर पहले एक शिक्षक ने एक विद्यार्थी को उसके मोबाइल पर रसायन शास्त्र के प्रश्नपत्र की प्रति के साथ पकड़ा था।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि प्रश्नपत्र लीक करने में कुछ और लोग शामिल हैं। तत्पश्चात पिछले हफ्ते ये गिरफ्तारियां हुईं। संदेह है कि जिस विद्यार्थी को रसायन शास्त्र का प्रश्नपत्र मिल गया था उसने उसे अन्य विद्यार्थी के पास भेजने का प्रयास किया था।

पुलिस के अनुसार सभी चारों आरोपियों पर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड एवं अन्य विशिष्ट परीक्षाएं कदाचार रोकथाम अधिनियम, 1982 तथा सूचना प्रौद्योगिकी की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों के नाम प्रकट नहीं किए गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, जानिए किसने की शिकायत, क्‍या है मामला

पहलगाम हमले को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू की भारत को धमकी, कहा- हम पाकिस्तान के साथ हैं

भारत में 16 पाकिस्तानी YouTube चैनल ब्लॉक, पहलगाम रिपोर्टिंग पर 'BBC' को पत्र भेजा

LIVE: रक्षामंत्री राजनाथ ने की PM मोदी के साथ अहम बैठक, CDS चौहान और NSA डोभाल भी हुए शामिल

केसीआर का केंद्र से माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन कगार रोकने का आग्रह

अगला लेख
More