Publish Date: Tue, 01 Feb 2022 (18:37 IST)
Updated Date: Tue, 01 Feb 2022 (18:40 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के भरूच शहर के बाहरी इलाके में बस के नीचे आने एक बुजुर्ग की मौत होने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों की भीड़ ने एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही दो निजी बसों में आग लगा दी।
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की रात दाहेज बाईपास रोड पर हुई। हालांकि भीड़ की हिंसा में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि दाहेज स्थित फर्म की दो बसों के सभी यात्री बसों में आग लगने से पहले उतर गए थे। भीड़ में करीब 100 लोग थे।