45 मिनट लेट पहुंची एंबुलेंस, सीएम के भाई की मौत

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (08:48 IST)
राजकोट। एंबुलेंस सेवा 108 को लोगों को जान बचाने के लिए जाना जाता है। इसकी त्वरीत सेवाओं की वजह से कई लोगों की जान बची है लेकिन इमरजेंसी कंडिशन में समय पर नहीं पहुंच पाने की वजह से गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के चचेरे भाई की राजकोट में मौत हो गई।
 
4 अक्टूबर को सौराष्ट्र कला केंद्र 10 में रहने वाले सीएम के मौसेरे भाई अनिल संघवी को सांस की तकलीफ होने से 108 को फोन लगाया गया, पहले तो फोन ही नहीं लगा, बाद में एम्बुलेंस निकली, पर वह ईश्वरिया गांव पहुंच गई। उसे सही स्थान तक पहुंचने में 45 मिनट लग गए।
 
इसके बाद अनिल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सही समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई।
 
सीएम रूपाणी मंगलवार को राजकोट पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More