लड़की ने 15 साल के लड़के के साथ किया बार-बार रेप, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (13:33 IST)
मध्यप्रदेश में अदालत ने एक लकड़ी को 15 साल के एक लड़के के साथ जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई है। यह मामला 2018 का है, जब 19 साल की एक लड़की बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़के को गुजरात ले गई और वहां उसके साथ कई बार यौन संबंध स्थापित किए। 
 
यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां 5 नवंबर को 2018 को एक महिला ने अपने 15 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर बाद घर नहीं लौटा।
 
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोर को गुजरात से बरामद कर लिया, जहां आरोपी लड़की भी उसके साथ थी। युवती ने कई बार लड़के से यौन संबंध स्थापित किए। जब पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो उसने बताया कि लड़की ने उसका मोबाइल भी अपने पास रखा था, ताकि वह घरवालों से संपर्क स्थापित नहीं कर सके। 
 
किशोर के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़की के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मेडिकल जांच में भी किशोर के आरोप सही पाए गए थे। लड़की ने किशोर को एक टाइल्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम पर भी लगा दिया था। 
 
इंदौर कोर्ट ने इस मामले में लड़की को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर 3 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही अदालत ने पीड़ित‍ किशोर को 50 हजार रुपए का मुआवजा भी देने की अनुशंसा की है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

हिंदी कवि गगन गिल समेत 23 लेखक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्‍मानित

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल क्या रहा है, पीयूष गोयल के दौरे पर क्या हुआ

MP : धर्मांतरण कराने वालों को होगी फांसी की सजा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

यूक्रेन बन रहा है यूरोप के लिए एक निर्णायक परीक्षा का समय

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, 25 घायल, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में लगाई आग

अगला लेख
More