राज्यपाल कोशियारी से मिलेंगे पूर्व नौसेना अधिकारी, उद्धव ठाकरे का कार्टून शेयर करने पर शिवसैनिकों ने की थी पिटाई

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (09:55 IST)
मुंबई। पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा की पिटाई के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मची हुई है। खबरें हैं कि मदन शर्मा आज मंगलवार को कई रिटायर्ड आर्मी अफसरों के साथ महाराष्ट्र के गवर्नर भगतसिंह कोशियारी से मुलाकात करने वाले हैं।
ALSO READ: मारपीट मामला : पूर्व नौसेना अधिकारी ने उद्धव ठाकरे से मांगा इस्तीफा, कहा- देश से मांगें माफी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कार्टून सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करने को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ लोखंडवाला परिसर में उनके निवास के बाहर मारपीट की गई थी। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
 
पिटाई का यह मामला रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व नौसेना अधिकारी से फोन पर बात की थी। रक्षामंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्होंने पूर्व अधिकारी मदन शर्मा से बात की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए कौन सी हैं डिग्रियां और कैसे शुरू हुआ राजनीतिक जीवन

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

शीशमहल में नहीं रहेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

भोपाल में दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, शादी से पहले था अफेयर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें बरकरार, जानें आपके नगर में नए भाव

अगला लेख
More