Biodata Maker

कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में 3645 नए मरीज सामने आए, 8 और की मौत

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (09:40 IST)
जेनेवा। दुनिया में कोरोना महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। विश्व में 1 दिन में रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। वैश्विक आंकड़ा 2 करोड़ 90 लाख के पार पहुंच गया है। दुनियाभर में अब तक 9 लाख 22 हजार से ज्यादा जानें कोरोना से जा चुकी हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील और भारत हैं। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट-

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 83,809 नए मामले सामने आए और 1,054 मौतें हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 49,30,237 हो गई है जिसमें 9,90,061 सक्रिय मामले, 38,59,400 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 80,776 मौतें शामिल हैं। 


02:37 PM, 15th Sep
ओडिशा में मंगलवार को 3645 और लोगों के कोरोना वायरस के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 158650 हो गई। सत्तारूढ़ बीजद के एक विधायक भी संक्रामक रोग की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 645 पहुंच गई है। उन्होंने बताया 3645 नए मामलों में से 2151 अलग अलग पृथक केंद्र से सामने आए हैं जबकि 1494 संक्रमितों का पता मरीजों के संपर्कों में आए लोगों की तलाश के दौरान चला। ओडिशा में 35,928 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जबकि 1,22,024 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अब तक 25.16 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 43,940 नमूनों की जांच की गई थी।

09:37 AM, 15th Sep
 

09:35 AM, 15th Sep
ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 831 लोगों की मौत हुई है और इसके बाद यहां इस संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 132000 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में इस जानलेवा विषाणु के 15155 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 4345610 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में गत 7 दिनों में औसतन 711 लोगों की मौत हुई है, जो पहले की तुलना में 18 प्रतिशत की गिरावट है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

फसल बीमा से लेकर दुर्घटना कल्याण तक, कल मिलेगा 'तोहफा'!, CM योगी लाभार्थियों को सौंपेंगे राशि

UP को 2 दिन में 2 बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, CM योगी की उपस्थिति में होगा आयोजन

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

डोनाल्ड ट्रंप को US Supreme Court का बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी, भारत पर क्या पड़ेगा सीधा असर?

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

अगला लेख