श्रीगंगानगर में ट्रैक्टर रेस के दौरान टीन शेड ढहने से बड़ा हादसा, सैकड़ों घायल

Webdunia
रविवार, 29 जुलाई 2018 (20:22 IST)
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर धानमंडी में रविवार को किसान खेल मेले के अंतर्गत आयोजित ट्रैक्टर रेस देखने के लिए हजारों लोग जमा हुए। अचानक रंग में तब भंग पड़ गया, जब टीन शेड पर गिर गया जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए। तब वहां डेढ़ हजार से ज्यादा लोग बैठे थे, जबकि मेले में 10 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि कहा जा रहा है कि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

इस हादसे में 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, वहीं कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायलों में से 50 हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पदमपुर के धानमंडी में ट्रैक्टर रेस चल रही थी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां पर मौजूद थे। इस बीच अचानक टीन की छत गिर गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।
 
उधर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे पर गहरा दु:ख जताया है। राजे ने हादसे की जांच के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रशासन ने नहीं दी थी इजाजत : पता चला है कि स्थानीय प्रशासन ने ट्रैक्टर रेस को आयोजित करने की कोई इजाजत नहीं दी थी, इसके बाद भी मेले में ट्रैक्टर रेस का आयोजन हुआ। पहले ट्रैक्टर रेस पंजाब में आयोजित की जाती थी लेकिन वहां पर इस तरह की रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

चीन भी गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, भारत-पाक तनाव के दौरान ISI अधिकारियों के संपर्क में थी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

UP : गोंडा में डूबने से 3 बच्चों की मौत, खेत में बने पोखर में गए थे नहाने

अगला लेख