biodatamaker

श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Webdunia
शनिवार, 5 मई 2018 (09:53 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सफाकदल के तबेला छत्ताबल में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।
 
अधिकारी ने कहा कि वहां छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेड़ शुरू हो गई, सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ अब भी जारी है। 

आतंकियों ने की दो नागरिकों हत्या : जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने दो लोगों को अगवा कर लिया और बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
 
एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शाहगुंड हाजिन के गुलशन मोहल्ला निवासी गुलाम हसन डार उर्फ हसन रस्सा और बशीर अहमद डार के घर में घुस गए। आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने दोनों को गोली मार दी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

अगला लेख