पति-प‍त्नी के झगड़े में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2023 (13:01 IST)
emergency landing of plane : म्युनिख से बैंकॉक जा रहे लुफ्थांसा के विमान में अचानक एक दंपति में भयंकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते हालत इस कदर बिगड़ गए कि विमान को दिल्ली लाना पड़ा। दोनों को विमान से उतार दिया गया।
 
लुफ्थांसा की उड़ान संख्या एलएच 772 को सुबह 10.26 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उतारना पड़ा। इससे पहले विमान के पायलट ने एटीसी से संपर्क कर उन्हें ‘परिस्थिति और संभावित उत्पाती यात्री’ के बारे में सूचना दी थी।
 
बताया जा रहा है कि विमान में सवार एक जर्मन व्यक्ति और उसकी थाई पत्नी के बीच कहासुनी होने के बाद विमान में स्थिति बिगड़ गई जिसके बाद आईजीआई हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी गई जो दे दी गई।
 
पत्नी ने पहले अपने पति के बर्ताव के बारे में पायलट से शिकायत की और कहा कि उसे धमकाया जा रहा है। विमान से उतरने के बाद दोनों को टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया गया। विमान कुछ देर में उड़ान भरेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

अगला लेख
More