dharma sangrah

डीपीएस दुर्घटना, नम आंखों से मासूमों को अंतिम विदाई

Webdunia
शनिवार, 6 जनवरी 2018 (17:24 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में इंदौर के बिचौली हप्सी इलाके में हुई दिल्ली पब्लिक स्कूल बस की दुर्घटना में हुई चार मासूमों की मौत ने पूरे शहर को हिला दिया। शनिवार को रिजनल पार्क श्मशान घाट पर चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया। 
 
चारों बच्चों श्रुति लुधियानी, कृति अग्रवाल, हरमीत कौर और स्वस्तिक पंड्‍या की अंतिम यात्रा खातीवाला टैंक इलाके से निकली। जिसने भी इस दृश्य को देखा आंखें नम हो गईं। परिजनों की आंखों से तो आंसू थमने का ही नाम नहीं ले रहे थे। 
 
हादसे में मृत मासूम श्रुति लुधियानी परिवार में इकलौती बेटी है। चाचा मोहन ने बताया कि काफी शादी के 20 साल बाद काफी मान-मनौती से जन्मी थी श्रुति। दूसरी ओर स्वस्तिक पंड्‍या का तो कुछ समय पहले यानी 17 दिसंबर को ही जन्मदिन मनाया गया था।
 
जानकारी के मुताबिक जब बच्चों की अंतिम यात्रा रीजनल पार्क पहुंची तो वहां भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। ऐसे में वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। 
 
स्कूल के खिलाफ एफआईआर के निर्देश : मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री भूपेन्द्रसिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन और संबंधित स्पीड गवर्नर कंपनी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की कर संबंधितों को गिरफ्तार किया जाए। मंत्री के पत्र में कहा गया है कि ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन को बस तकनीकी खराबी संबंधी जानकारी दी गई थी, लेकिन वांछित मेंटेनेंस नहीं किया गया और गंभीर लापरवाही बरती गई। पत्र में मंत्री ने बस की फिटनेस जांच की भी बात कही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

नवीनतम

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

अगला लेख