Festival Posters

शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं ने मचाया तांडव, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Webdunia
बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (15:47 IST)
बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को गिरफ्तार किए जाने के बाद घमासान मचा हुआ है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं को डराने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया। कर्नाटक में कई जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इसी बीच बीती रात हाईपरटेंशन और ब्‍लडप्रेशर की शिकायत के बाद राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस ने शिवकुमार की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना भी साधा।
ALSO READ: बड़ी खबर, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को किया गिरफ्तार
केपीसीसी अध्यक्ष आर. गुंडुराव ने कहा कि शिवकुमार को न्याय मिलेगा और आयकर तथा ईडी अधिकारियों द्वारा थोपे गए मामलों में वे साफ बरी होकर आएंगे। राव ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर एजेंसियों के गलत उपयोग का आरोप भी लगाया। राव ने कहा कि कांग्रेस के पास राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए बलिदान करने का इतिहास रहा है।
 
मंगलवार को गिरफ्तार हुए थे शिवकुमार : ईडी अधिकारियों ने कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के संकटमोचन रहे शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग और आईटी से संबंधित मुद्दों के मामले में 4 दिनों तक पूछताछ के बाद मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया था।
 
कार्यकताओं ने किया पथराव : कर्नाटक के कनकपुरा तालुक में शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में राज्य परिवहन बसों पर पथराव करके अपने गुस्से का इजहार किया। साथ ही मैसुरु-बेंगलुरु राज्यमार्ग पर यातायात को बाधित किया गया।
 
मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है मोदी सरकार : कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि उर्वरक, ऑटोमोबाइल, कपड़ा और रिफाइनरी सहित सभी क्षेत्र बेरोजगारी की चपेट में हैं। इन सभी से देश का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है। डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी एक ऐसी ही कोशिश है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

One vengeance for all : क्या ईरान ने AI वीडियो से बताए मंसूबे, कहा- एक बदला सबसे, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

गुजरात के 38 लाख बच्चों को अब मिड-डे मील में मिलेगी 'मिलेट सुखड़ी', कुपोषण के खिलाफ सरकार का बड़ा फैसला

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

अगला लेख