क्या पति की मौत का बदला लेने के लिए महिला ने श्रीलंका के डॉन अंगोडा लोक्का को जहर दिया था?

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2020 (22:06 IST)
कोयंबटूर। पुलिस और लोगों के बीच चर्चा का विषय है कि क्या श्रीलंकाई डॉन अंगोडा लोक्का के साथ रह रही अमानी थांजी ने श्रीलंका में अपने पति की हुई हत्या का बदला लेने के लिए उसे (लोक्का को) जहर दे दिया था।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह संदेह तब उत्पन्न हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि लोक्का के शव की अंगुली और अंगूठे के नाखून नीले पड़ गए थे, जिससे उसे जहर दिए जाने का संकेत मिलता है।
 
पुलिस ने कहा कि उसे संदेह है कि डॉन की हत्या की गई। वैसे भी श्रीलंका में मीडिया में खबर आई कि लोक्का को जुलाई के प्रारंभ में भारत में जहर दे दिया गया था, लोक्का विभिन्न अपराधों को लेकर इंटरपोल और श्रीलंका पुलिस द्वारा वांछित था।
 
अखबारों में श्रीलंका की खुफिया एजेंसियों के हवाले से यह भी खबर छपी कि लोक्का के विरोधी गिरोह ने उसका सफाया करने के लिए एक महिला को भेजा है।
 
लोक्का को 3 जुलाई को कथित रूप से दिल का दौरा पड़ा था और उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मदुरै ले जाया गया जहां अगले दिन उसका अंतिम संस्कार किया गया।
 
इस मामले की जांच कर रही सीबी-सीआईडी ने लोक्का के लिए प्रदीप सिंह नाम से आधार कार्ड बनवाने के लिए जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। लोक्का 2017 से यहां रह रहा था।
 
जांच एजेंसी ने डीएनए परीक्षण में मदद के लिए विसरा नमूना चेन्नई भेजा है। इससे यह भी पता चल पाएगा कि वह लोक्का ही था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

बिलावल भुट्टो की धमकी, पानी रोका तो खून बहेगा, पुरी ने दिया करारा जवाब

ED गोवा में कई स्थानों पर की छापेमारी, किया 1000 करोड़ के भूमि घोटाले का खुलासा

पहलगाम के बाद एक और हमले की तैयारी, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिलते ही बड़ा अलर्ट

पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के नाम पर कानपुर में पार्क और चौक का नाम रखा जाएगा

कब लेंगे पहलगाम का बदला, अबकी बार तो आर-पार के जोश में हैं जवान

अगला लेख
More