Hanuman Chalisa

करोड़ों का आसामी निकला भू अभिलेख विभाग का बाबू, लोकायुक्त छापे में हुआ खुलासा

Webdunia
शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (21:37 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने शुक्रवार को ग्वालियर में भू-अभिलेख विभाग के एक लिपिक के 3 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए उसकी करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया।
 
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संजीव सिन्हा ने बताया कि भू-अभिलेख विभाग में लिपिक संजय भागवानी के यहां छापामार कार्रवाई की गई है। संजय भागवानी 2016 में उस समय सुर्खियों में आया, जब इसके यहां चोरी हुई थी।
 
हालांकि चोरी गए माल की रिपोर्ट तो कम लिखाई, लेकिन बाद में पुलिस को पता चला कि इसमें लगभग ढाई करोड़ से अधिक रुपया चोरी गया था। लोकायुक्त पुलिस मामले की जांच कर रही थी और शुक्रवार को संजय के 3 ठिकानों पर छापा मारा।
 
सिन्हा ने बताया कि छापे के दौरान 2 प्लॉट, 1 मकान, 2 दुकानों की रजिस्ट्रियां मिलीं, वहीं सवा लाख की बीमा पॉलिसी, 350 ग्राम सोने के जेवरात, 475 ग्राम चांदी, बैंक में 38 हजार 615 रुपए तथा घरों को बेशकीमती बनाने में लगभग कुल मिलाकर 70 लाख रुपए की जानकारी मिली है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी संजय के साले के मकान पर भी छापा मारा है।
 
पुलिस अभी संजय और उसके साले की बैंक सहित अन्य संपत्ति की जानकारी ले रही है और प्लॉट, मकान, दुकानें कितने की हैं उसका भी आकलन कर रही है।
 
संजय भागवानी 1990 में लैंड रिकॉर्ड में नौकरी पर आया। इसका वेतन कुछ सौ रुपए ही था। आज इसे लगभग 50 हजार रुपए वेतन मिल रहा है। यह करोड़ों में कैसे खेलने लगा? इसकी जानकारी अब लोकायुक्त पुलिस जुटा रही है। लोकायुक्त की कार्रवाई अभी जारी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

गर्लफ्रेंड का खूनी खेल, आंखों पर बांधी पट्टी, कपड़े उतरवाए, बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाकर बनाया मौत का वीडियो

सोना गायब करने से लेकर रिश्‍वत लेने और जुए के आरोप तक, जनता की रक्षक या भक्षक बन रही है इंदौर पुलिस?

CM योगी 29 अप्रैल को करेंगे शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परकोटे में बना है यह मंदिर

खरगे के 'आतंकी' वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: सीजफायर के एलान के बावजूद ईरान ने जहाज पर की फायरिंग

अगला लेख