उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर लगा झटका, MLA राजेंद्र सिंह भंडारी BJP में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 17 मार्च 2024 (18:02 IST)
Congress MLA Rajendra Singh Bhandari joins BJP in Uttarakhand : उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है।
<

नई दिल्ली में बद्रीनाथ विधानसभा से माननीय विधायक श्री राजेंद्र भंडारी जी ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में हो रहे सर्वांगीण एवं सर्वस्पर्शी विकास का ही… pic.twitter.com/GG6qLHQu9W

— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) March 17, 2024 >
तीन बार के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री भंडारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम सहित अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
ALSO READ: उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के पुत्र ने दिया इस्तीफा
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी भी मौजूद थे। बलूनी उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राजेंद्र भंडारी उत्तराखंड विधानसभा में बद्रीनाथ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

100 सूरज का ताप, इंसान से लेकर जानवर तक पिघल जाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बीच क्‍यों हो रही Nuclear bomb की चर्चा

जैसलमेर में शाम 6 बजे से कम्पलीट ब्लैकआउट, शाम 5 बजे से बंद होंगे बाजार

'बम आ रहे हैं, यह डरावना है' IPL, पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद डरी सहमी नजर आई चीयरलीडर [VIDEO]

SBI, PNB और अन्य बैंकों ने दिया दिलासा, ATM में पर्याप्त नकदी और वे पूरी तरह से सुचारु

एक हफ्ते के लिए बंद हुआ IPL! BCCI ने कहा देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं

अगला लेख