Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस विधायक ने सिद्धरमैया को दी 1.8 करोड़ की लक्जरी कार, मच गया बवाल

हमें फॉलो करें कांग्रेस विधायक ने सिद्धरमैया को दी 1.8 करोड़ की लक्जरी कार, मच गया बवाल
बेंगलुरु , रविवार, 20 जनवरी 2019 (15:53 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस विधायक बिराठी सुरेश ने एक ताजा विवाद खड़ा कर दिया है जब मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उन्होंने 1.8 करोड़ की एक लक्जरी कार भेंट की है।
 
खबरों का खंडन करते हुए, कांग्रेस नेता और मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि सिद्धरमैया को सुरेश ने मर्सिडीज-बेंज कार गिफ्ट में नहीं दी है, बल्कि यह उनकी यात्रा के लिए दी गई थी।
 
उन्होंने कहा, 'यह कोई उपहार या कुछ और नहीं है। हम कभी-कभी यात्रा करने के लिए अपने दोस्तों का वाहन ले जाते हैं। इसमें कोई समस्या नहीं है। क्या इसका कोई रिकॉर्ड है कि उन्हें उपहार मिला है? कुछ भी नहीं है, कोई रिकॉर्ड नहीं है।'
 
पिछले साल जून में सिद्धरमैया उस समय विवादों के घेरे आ गये थे जब तत्कालीन मंत्री के जे जॉर्ज ने उन्हें एक साल के लिए ईंधन कूपनों के साथ टोयोटा लैंड क्रूजर उपहार में दिया था। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामलों को लेकर सिद्धरमैया विवादों में घेरे में रह चुके हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता का गठबंधन : मोदी