Hanuman Chalisa

गोवा में सियासी उठापटक, कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (11:44 IST)
पणजी। गोवा में विपक्षी कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि उसे 21 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है और 40 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए वह मजबूत स्थिति में है।
 
 
कांग्रेस 16 विधायकों के साथ तटवर्ती राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। गौरतलब है कि वह प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पहले ही पेश कर चुकी है। विपक्षी दल ने यह दावा ऐसे वक्त में किया है, जब मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी के कारण दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं।
 
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर ने बताया कि गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को पर्याप्त समर्थन प्राप्त है तथा हमारे पास पर्याप्त संख्या है। मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि किसके साथ बातचीत चल रही है? हमें 21 विधायकों की जरूरत है और हमारे पास उससे ज्यादा हैं।
 
कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से भेंट कर भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार का विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए कहने का अनुरोध किया।
 
कावलेकर ने कहा कि पार्टी को राज्यपाल के जवाब का इंतजार है। उन्होंने 3-4 दिन में जवाब देने की बात कही थी। राज्य में भाजपा नीत गठबंधन सरकार में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और निर्दलीय विधायक शामिल हैं। विधानसभा में भाजपा के 14 विधायक हैं, जबकि जीएफपी और एमजीपी के 3-3 और राकांपा का 1 विधायक है। 3 निर्दलीय विधायक भी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

अगला लेख