Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में नक्सली की मौत, हथियार बरामद

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2017 (12:23 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक घने जंगल में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि यह मुठभेड़ करीगुंडम और इटापारा गांवों के निकट शनिवार शाम एक जंगल में हुई। उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम लौट रही थी कि इसी दौरान दो गांवों के निकट जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ समय तक चली गोलीबारी के बाद नक्सली भाग गए।
 
शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान एक नक्सली का शव, एक बंदूक, एक 315 बोर की बंदूक आदि बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की अभी पहचान नहीं हो सकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास! पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग

Weather Update 18 July : 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केदारनाथ में भूस्खलन का खतरा बढ़ा; यूपी में 21 जुलाई तक झमाझम बारिश

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, लोगों से की अपील

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

अगला लेख