ganesh chaturthi

चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बदली रणनीति

विशेष प्रतिनिधि
विधानसभा चुनाव 2018 के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति में बड़ा परिवर्तन किया है। पार्टी ने अब अटलजी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद पार्टी ने प्रदेश में चल रहे अपने चुनावी अभियान को अटलजी पर केंद्रित कर दिया है।
 
नई रणनीति के तहत अब प्रदेश में बीजेपी ने सरकार और संगठन दोनों ही स्तर पर अपने कार्यक्रम को अटलजी पर केन्द्रित कर लिया है। बात पहले सरकार की। चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को बताने और लोगों को सौगात देने के लिए जो विकास यात्रा चल रही थी अब उसका दूसरा चरण अटल विकास यात्रा के नाम से चलेगा। 
 
वहीं पार्टी ने संगठन स्तर पर अपनी चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए अब चुनावी घोषणा पत्र को अटल दृष्टि पत्र नाम देने की तैयारी कर ली है। अटल दृष्टि पत्र में अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के छत्तीसगढ़ की तस्वीर उकेरी जाएगी। दृष्टि पत्र में प्रदेश में बीजेपी के सत्ता संभालने यानी 2003 के बाद से अब तक प्रदेश के विकास के पथ पर चलने और आगे के सफर की योजनाओं की झलक भी दिखाई देगी। इसके साथ ही पार्टी अब नए सिरे से ऐसे चुनावी कार्यक्रम तैयार कर रही है जिसमें अटलजी को छत्तीसगढ़ के राज्य निर्माता के तौर पर पेश किया जाएगा। 
 
पंचायत और निकाय स्तर पर होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम के जरिए पार्टी अटलजी के विचारों को लोगों को बताएगी। इसके साथ ही सरकार ने हर जिला मुख्यालय अटलजी की प्रतिमा को लगाने का निर्णय लिया है। हर पंचायत और निकाय में पार्टी अटलजी को केंद्रित कर कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख