suvichar

नशे की हालत में फुटपाथ पर चढ़ा दी कार, दो की मौत

Webdunia
रविवार, 9 सितम्बर 2018 (22:07 IST)
नई दिल्ली। शराब पीकर गाड़ी चलाने के एक मामले में 25 वर्षीय एक युवक ने पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हुए हैं।
 
पुलिस ने बताया कि चालक देवेश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है।
 
उन्होंने बताया कि घटना सुबह साढ़े चार बजे के आसपास हुई। देवेश ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम विहार से हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। उसे अपने एक दोस्त से मिलना था। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे उसे अधिकतम 10 वर्ष की सजा हो सकती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

'क्या हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए?' राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर शशि थरूर का बड़ा बयान

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत, 11 घायल

बरगद के पेड़ जैसी दिखेगी वडोदरा की बुलेट ट्रेन स्टेशन बिल्डिंग, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग

UP के कॉलेजों में नशे पर लगेगी लगाम, रोज होगी नशामुक्ति शपथ; कैंपस के 500 मीटर दायरे में बिक्री पर सख्ती

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरी

अगला लेख