Hanuman Chalisa

CAA मामला, सरकार की तुलना किन्नरों से

Webdunia
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (22:33 IST)
- हिमा अग्रवाल, मेरठ से (वरिष्ठ पत्रकार)
मेरठ। संगठन को संजीवनी देने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर सरकार की तुलना किन्नरों से की है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का जो हश्र हुआ वह किसी से छिपा नहीं है।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुरी तरह मुंह की खाने के बाद अब कांग्रेस यूपी में तिरंगा भारत जोड़ो रैली का आयोजन करने जा रही है। ये यात्रा चार भागों में की जाएगी। 400 किलोमीटर की इस यात्रा की शुरुआत मेरठ झोन के हापुड़ से की जाएगी क्योंकि आजादी की लड़ाई की शुरुआत भी क्रांति धरा मेरठ से ही हुई थी।

यही कारण है कि पश्चिम यूपी के हापुड़ और मेरठ को अपना केंद्र मानते हुए कांग्रेस यहां से अपनी इस यात्रा की शुरुआत कर रही है। इसके बाद लखनऊ, कानपुर और पूर्वी यूपी में यात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि हापुड़ से यह यात्रा 19 फरवरी को निकाली जाएगी, जो मेरठ होते हुए बागपत जाएगी। इस यात्रा में कांग्रेस के काफी दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं।
मेरठ पहुंचे कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद पांडे ने कहा कि भाजपा जिस टुकड़े-टुकड़े गैंग का जिक्र करती है, वह वास्तव में है ही नहीं। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार के सीएए को भी गलत बताते हुए सरकार की तुलना किन्नरों से कर डाली।

उन्होंने कहा कि सरकार का सूचना तंत्र फेल है। सरकार को नहीं पता कि उनके यहां कितने नागरिक हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित 7 प्रदेशों का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा इन प्रदेशों से चली गई उसी तरह आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से भी भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

अगला लेख