rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बदरीनाथ से इंदौर लौट रही यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टकराई, 12 घायल

Advertiesment
rishikesh
ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात महिलाएं शामिल है।
 
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर और देवास से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन करके शनिवार की सुबह ऋषिकेश लौट रहा था। घटना सुबह करीब सात बजे तोता घाटी के समीप की है। बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद 108 सेवा के जरिए घायल यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।
 
घायलों में सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष), अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष), सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष), वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष) सभी देवास से बताए गए हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युवक ने कुल्हाड़ी से मामा का सिर काटा, सता रहा था जादू टोने का डर