भाजपा सांसद ने सिद्धरमैया को कहा 'आतंकवादी', लगाया यह गंभीर आरोप

Webdunia
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (07:29 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक से भाजपा सांसद नलिन कुमार कटील ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को आतंकवादी कहा और उन पर आरोप लगाया कि वह चुप रहकर राज्य में हिंदू कार्यकर्ताओं की कथित हत्या का समर्थन कर रहे हैं।
 
दक्षिण कन्नड से सांसद कटील ने सिद्धरमैया को 'सुल्तान सिद्धरमैया' कहा और देश में आतंकवाद के लिए कांग्रेस और इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस देश में आतंकवाद के लिए प्रेरणा का स्रोत कांग्रेस है, इंदिरा गांधी ने भिंडरांवाले (जरनैल सिंह भिंडरांवाले) के जरिये आतंकवादी बनाए।
 
उन्होंने बंटवाल में पार्टी की एक रैली में कहा, 'इसलिए कांग्रेस ने आतंकवाद का समर्थन किया, इंदिरा गांधी ने आतंकवादी बनाये लेकिन इस राज्य के मुख्यमंत्री इस सब से आगे चले गए हैं और वह स्वयं एक आतंकवादी बन गए हैं।' 
 
उन्होंने सिद्धरमैया पर कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की कथित हत्या पर चुप रहने का अरोप लगाते हुए कहा कि जो आतंक के कृत्य का समर्थन करता है वह भी एक आतंकवादी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

UP : संभल में 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख
More