rashifal-2026

मुश्किल में एक और भाजपा विधायक, 19 वर्षीय युवती से दो साल तक बलात्कार का आरोप

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (15:09 IST)
बरेली। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिसौली से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर पर 19 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
 
पुलिस ने आज बताया कि पीड़ित युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (बरेली) को लिखित शिकायत दी है। उसने धमकी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह जान दे देगी।
 
पीड़िता का कहना है कि बिसौली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक योगेंद्र सागर का बेटा कुशाग्र इस समय बिसौली से ही विधायक है। महिला का आरोप है कि कुशाग्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक लगातार दुष्कर्म किया।
 
बरेली के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नीति द्विवेदी को सौंपी गयी है और रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि उन्नाव बलात्कार प्रकरण में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल जेल में हैं।
 
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी मां पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के बरेली में ग्रीन पार्क स्थित घर पर काम करती थी। कभी कभी मां के साथ पीड़िता भी विधायक के घर पर चली जाती थी। उस समय पीड़िता और कुशाग्र में प्रेम प्रसंग हो गया।
 
पीड़िता ने बताया कि कुशाग्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। दो साल बीतने पर जब पीड़िता ने शादी करने को कहा तो कुशाग्र ने मना कर दिया।
 
पीड़िता ने 2014 में तत्कालीन एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया कि उस समय कुशाग्र के पिता ने पीड़िता से कुशाग्र के बालिग होने पर शादी करने का वायदा किया था, जिस पर वह मान गई।
 
पीड़िता के अनुसार अब कुशाग्र बिसौली से विधायक है और जब उसे (पीडिता) पता लगा कि कुशाग्र की शादी कहीं और हो रही है तो उसने एसएसपी से शिकायत की। युवती ने इंसाफ नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

LIVE: शिवनेरी किले में शिव जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई घायल

अब घर बैठे बनाएं आय प्रमाण पत्र: गुजरात में सेल्फ डिक्लेरेशन से मिलेगा सर्टिफिकेट, QR कोड से होगी तुरंत जांच

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

जर्मनी में बदली अमेरिका की छवि: ट्रंप की नीतियों से टूटा भरोसा, ‘शांति के लिए खतरा’ करार

ईरान तनाव के बीच ट्रंप की ब्रिटेन को चेतावनी: डिएगो गार्सिया मत छोड़ो

अगला लेख