त्रिपुरा में भी भिड़े भाजपाई और वामपंथी, 25 घायल

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (11:54 IST)
उदयपुर। दक्षिण त्रिपुरा के काकराबोन उप-मंडल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़पों में 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उदयपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मिर्जा तहसील कार्यालय में मतदाता सूचियों में सुधार के लिए सुनवाई के समय यह घटना घटी। बाद में संबंधित एसडीपीओ राजेंद्र दत्ता समुचित पुलिस बल और टीएसआर के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को काबू किया। 
 
माकपा का आरोप है कि क्षेत्र के भाजपा समर्थक स्वप्न कर ने तहसील कार्यालय के पास अपनी मोटरसाइकिल से माकपा कार्यकर्ता कृष्णा देबनाथ को टक्कर मारी थी। इसके बाद बहसबाजी हुई और बाद में भाजपा के 50 सर्मथकों ने जिले की भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष मजूमदार के नेतृत्व में हमला किया। माकपा के समर्थक बिजॉय चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि इस घटना में पार्टी के कम से कम 12 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
 
इसके अलावा जिले की भाजपा इकाई के महासचिव रूपक अधिकारी ने इसे निराधार करार देते हुए आरोप लगाया कि यह माकपा द्वारा सुनियोजित घटना थी, जिसमें उनकी पार्टी के 13 समर्थक घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि माकपा को मालूम है कि वे इस चुनाव को नहीं जीतेंगे, इसलिए उन्होंने जानबूझकर पार्टी के समर्थकों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि माकपा के 24 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। 
 
उधर बिजॉय चक्रवर्ती ने कहा कि वे भी भाजपा के सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। इस बीच पुलिस ने जानकारी दी कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा है। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों दहशत में है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More