Publish Date: Thu, 12 Oct 2017 (10:26 IST)
Updated Date: Thu, 12 Oct 2017 (10:55 IST)
नई दिल्ली। रोहिंग्या को बहुत बुरा और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने यदि रोहिंग्या मुस्लिमों को देश में बसने की अनुमति दी गई तो इससे हिन्दुओं का पलायन हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के केंद्र के कदम का विरोध करने वाले राजनीतिज्ञ गंदी राजनीति कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भारत रखाइन प्रांत (म्यांमार के) के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है तो फिर हमें इन रोहिंग्या को शरण क्यों देनी चाहिए और यदि भारत ऐसा करता है तो कल को किसी अन्य देश के इस तरह के प्रवासियों को शरण उपलब्ध करानी होगी।
रॉय ने दावा किया कि यदि रोहिंग्या भारत में बसना शुरू कर देंगे तो इसका प्रभाव देश की जनसांख्यिकी पर पड़ेगा और इसके बाद हिन्दुओं का पलायन भी हो सकता है। (भाषा)