Hanuman Chalisa

बिक्रम मजीठिया मांग रहे हैं विकास के नाम पर वोट

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2017 (16:49 IST)
मजीठा (अमृतसर)। मादक पदार्थों के मुद्दे पर अक्सर विपक्ष की ओर से होते रहे हमलों के बीच पंजाब के मंत्री 
एवं इस निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया तथा विकास के नाम पर वोट मांगकर हैटट्रिक लगाने की बात कही। राजस्व मंत्री को अपने घरेलू मैदान मजीठा में कांग्रेस और आप की तरफ से चुनौती मिल रही है।


 
वे यहां सघन प्रचार अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी ऐसा ही कर रहे हैं। इन लोगों के पोस्टर निर्वाचन क्षेत्र में जगह-जगह देख जा सकते हैं। मजीठिया ने यहां रोपोवाली खुर्द गांव में कहा कि कुछ बाहरी लोग पोस्टरों के जरिए लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
 
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वे सत्ता में आने पर मादक पदार्थ रैकेट की दोबारा जांच कराएंगे जिसमें एसआईटी ने मजीठिया को क्लीनचिट दी थी, वहीं आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि यदि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो वे मादक पदार्थ रैकेट मामले में कथित भूमिका के लिए मंत्री को 15 अप्रैल तक जेल भेज देंगे। 
 
मजीठिया अपने खिलाफ लगे आरोपों को दुर्भावना से प्रेरित बताते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक नौटंकी है। वे इस चीज को अदालत क्यों नहीं ले जाते? यह पूछे जाने पर कि आप और कांग्रेस मादक पदार्थों के मुद्दे पर उन पर निशाना क्यों साध रही हैं? तो उन्होंने कहा कि अदालतें फैसला करेंगी। अब 4 साल हो गए हैं, यह अदालत की निगरानी वाली जांच है। 
एसआईटी द्वारा दी गई रिपोर्ट अदालत द्वारा गठित एसआईटी की रिपोर्ट है। क्या वे अदालतों से ऊपर फैसला करेंगे। क्या वे अदालतों से बड़े हैं, क्या यहां बनाना रिपब्लिक है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक संशोधन बिल, पेलेट गन पर संसद में बवाल

धर्मेंद्र प्रधान पर पोस्ट से BJP में बवाल! अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता राहर घिरीं, पार्टी नेताओं ने जताई नाराजगी

वलसाड बाढ़ में रक्षक बनी गुजरात पुलिस, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

'शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार'— सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

'बेटी के बयान से दुखी हूं, लेकिन पिता को दोष नहीं दे सकते'— केशव महंता के बचाव में बोले हिमंत बिस्वा सरमा

अगला लेख