बिहार : महागठबंधन सरकार का शपथग्रहण समारोह कल, 14-14 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Bihar
Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (21:07 IST)
पटना। बिहार में नई महागठबंधन का सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल होगा। राजद ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा। खबरों के मुताबिक जेडीयू और आरजेडी से 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर निशाना साधा और कहा कि हमने जिन्हें बनाया वे ही पार्टी तोड़ने में लगे थे। राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि झगड़े तो हर घर में होते हैं, पुरानी बातों को भूल जाइए, अब चाचा-भतीजा मिलकर बिहार को तेज गति से विकास की राह पर ले जाएंगे।

अपने पुरखों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे, ये हमारे पास रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिसके साथ रहती है उसको खत्म करने में लगी रहती है। भाजपा की जो तैयारी थी सभी को पता है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन का समर्थन करने और बिहार में सरकार बनाने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुलाया है। 
 
कुमार ने राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इशारों-इशारों में आरसीपी सिंह पर निशाना साधा और कहा कि हमने जिन्हें बनाया वही पार्टी को तोड़ने में लगे थे। अब राजग से उनकी पार्टी जदयू का गठबंधन टूट गया है। हम सात पार्टियां मिलकर महागठबंधन में आगे काम करेंगे। इसके लिए सात दलों के कुल 164 विधायक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है।
 
उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण को लेकर राज्यपाल फागू चौहान से टाइम मांगेंगे। उन्होंने राजग से नाता तोड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी के सारे लोग कह रहे थे, तब जाकर हमने बैठक बुलाई और अलग होने का निर्णय लिया। पार्टी के सभी लोगों की राय के बाद फैसला लिया गया। 
 
उन्होंने एक सवाल को जवाब में कहा कि हमें अपमानित किया गया कि क्या किया गया, इसको छोड़ दीजिए हमको नहीं बोलना है। 
 
राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि झगड़े तो हर घर में होते हैं, पुरानी बातों को भूल जाइए, अब चाचा-भतीजा मिलकर बिहार को तेज गति से विकास की राह पर ले जाएंगे। अपने पुरखों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे, ये हमारे पास रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिसके साथ रहती है उसको खत्म करने में लगी रहती है। भाजपा की जो तैयारी थी सभी को पता है।
 
यादव ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं। देश की सुरक्षा, महंगाई, अव्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने एक बार फिर देश को संदेश दिया है।
 
राजद नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। मुख्यमंत्री रहते हुए श्री नीतीश कुमार लगातार विशेष पैकेज की मांग करते रहे लिए उनकी बात नहीं सुनी गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कहते हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार में आकर लोकतंत्र को समाप्त करने की बात कहते हैं, यह बिहार के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

भोपाल में 31 मई को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, PM मोदी करेंगे संबोधित

Delhi: पार्षद बॉबी किन्नर ने आप छोड़ी, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में हुईं शामिल

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

अगला लेख