बिहार में बनेगी महागठबंधन सरकार, नीतीश कुमार ने 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, बोले- BJP ने JDU खत्म करने की साजिश रची

Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (19:40 IST)
पटना। bihar news : बिहार में पिछले लगातार तीन दिनों से जारी सियासी भूचाल आज लगभग थम गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का सम्बन्ध तोड़ने की विधिवत घोषणा की है। इसके बाद वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा देते हुए नई सरकार का दावा पेश किया। 64 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा।

मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनता दल, लेफ्ट पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार को महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुना गया।
बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ते हुए लालू की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ हाथ मिला लिया है। नीतीश कुमार ने भाजपा पर जेडीयू को खत्म करने का आरोप लगाया। आरजेडी से तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। स्पीकर पर आरजेडी का ही होगा। बीजेपी ने नीतीश के साथ छोड़ने पर कहा कि उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है।  
हम ने भी छोड़ी भाजपा : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी राजग को छोड़कर बिना किसी शर्त के नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार को अपना समर्थन देगी। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब जल्द ही महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाएंगे। इस महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जदयू, कांग्रेस और वामपंथी दलो के अलावा श्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी होगी।
जनता कभी माफ नहीं करेगी : भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने को बहुत बड़ा धोखा करार दिया और कहा कि प्रदेश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री मंगल पांडेय समेत कई अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में मंगलवार को यहां प्रदेश मुख्यालय में कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में राजग के तहत हम सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जो बहुमत था वह राजग में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को मिला था।

जायसवाल ने कहा कि भाजपा के 74 सीट जीतने में कामयाब रहने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जो वादा किया था उसका पालन किया गया और श्री कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता के साथ और भाजपा के साथ धोखा है। यह उस जनादेश के साथ भी धोखा है। यह न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता से भी धोखा है। बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हुए 'भगवा', रामलला के किए दर्शन

अगला लेख
More