Hanuman Chalisa

फेंको अंडे, आमलेट बना लूंगा : बाबुल सुप्रियो

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2017 (20:22 IST)
भुवनेश्वर। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ओडिशा में सत्‍तारुढ़ बीजद और विपक्षी कांग्रेस को ताना मारते हुए गुरुवार को कहा कि यदि उन पर अंडे फेंके जाएंगे तो वे उनका आमलेट बना लेंगे। बीजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्रपाड़ा जिले के औल बाजार में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के वाहन पर अंडे फेंके थे, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे।
 
भारी उद्योग राज्यमंत्री से जब पूछा गया कि राज्य में अंडो के हमलों का सामने करने से क्या वे भयभीत हैं? इस पर उन्होंने कहा, मैं रत्‍तीभर भी डरा हुआ नहीं हूं। मैंने सुना कि कुछ लोगों ने अंडे फेंके। मैं मांसाहारी हूं। अगर बीजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता मुझ पर अंडे फेंकेंगे तो मैं उनका आमलेट बनाकर खा लूंगा। 
 
बीजद के कई कार्यकर्ताओं ने कल केंद्रपाड़ा जिले के औल बाजार में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के वाहन पर अंडे फेंके थे जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे। बीजद समर्थक महानदी जल विवाद मामले पर जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानदी मुद्दे के अलावा मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत को लेकर मंत्री के दौरे का विरोध किया था।
 
सुप्रियो ने कहा, मैं पश्चिम बंगाल से यहां आया हूं जहां के राजनीतिक हालात ओडिशा से भी बदतर हैं। इसलिए यहां मुझे कोई नहीं डरा सकता। सुप्रियो ने बीजद और कांग्रेस पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन, मूंग खरीदी और खाद वितरण को लेकर हल्लाबोल, सीएम हाउस का घेराव पर अड़े

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

'इडियट' शब्द बोलने पर राहुल गांधी को स्पीकर ने 11 बार तो रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- तुरंत माफी मांगें

CM योगी आदित्यनाथ ने व्यस्तता के बीच भी किया 'जनता दर्शन' कार्यक्रम

अगला लेख