ramcharitmanas

राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द संसद में विधेयक लाए केंद्र सरकार : बाबा रामदेव

Webdunia
रविवार, 18 नवंबर 2018 (20:23 IST)
हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने राम मंदिर निर्माण की वकालत करते हुए कहा कि इसके लिए संसद में जल्द कानून लाया जाए। बाबा रामदेव ने कहा कि अब यही एक रास्ता बचा है। निकाय चुनाव के हरिद्वार जिले के कनखल सती कुंड में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
 
 
इस दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए इसके अलावा और कोई चारा नहीं है इसलिए उन्हें राम मंदिर निर्माण को जल्द संसद में विधेयक लाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को देश का सबसे बड़ा राष्ट्रभक्त और रामभक्त बताया।
 
योगगुरु ने कहा कि भगवान श्रीराम का कोई भी पक्ष नहीं है और इस देश का हर भारतीय चाहे वह हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई हो, उनकी संतान है। राम उनके पूर्वज हैं इसलिए राम मंदिर निर्माण को लेकर अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर बैठक, धर्म संसद, धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होने वाला। निर्माण के लिए केवल दो ही रास्ते हैं। उच्चतम न्यायालय से निराशा मिली है इसलिए अब संसद ही एकमात्र रास्ता बचा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख