केदारनाथ के पास खिसका बर्फ का पहाड़, वायरल वीडियो से दहशत

एन. पांडेय
शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (13:13 IST)
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो की वजह से यहां दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुरुआती तौर पर केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
 
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ क्षेत्र के हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ। केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया।
<

#WATCH | Uttarakhand: An avalanche occurred this morning in the Himalayan region but no damage was sustained to the Kedarnath temple: Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee President, Ajendra Ajay pic.twitter.com/fyi2WofTqZ

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2022 >जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। लोगों और तीर्थयात्रियों से सजग रहने की अपील की जा रही है। आगामी 5 अक्टूबर तक अभी राज्य में मानसून की विदाई होने के कोई संकेत नहीं हैं।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के पूर्वानुमान के तहत 1 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है जबकि राज्य के अनेक जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा वहीं मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर 3 अक्टूबर 4 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
 
मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तानी सैनिकों ने 10वें दिन भी तोड़ा सीज फायर, LoC पर इन स्थानों पर गोलीबारी

बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चली, IMD का अलर्ट

LIVE: LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

अगला लेख
More