Hanuman Chalisa

ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ा, असम के 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर

Webdunia
सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (00:15 IST)
गुवाहाटी। असम के छह जिलों में रविवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर रही क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी कुछ सहायक नदियों में जलस्तर का बढ़ना जारी रहा। बाढ़ से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान बाढ़ से धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, गोलाघाट, माजुली और डिब्रूगढ़ जिलों में 142335 लोग प्रभावित हुए हैं।
 
ब्रह्मपुत्र नदी नेमतीघाट, तेजपुर और धुबरी, गोलाघाट में धनसिरी और सोनितपुर में जिया भराली में खतरे के  स्तर से ऊपर बह रही है। प्रभावित जिलों में प्राधिकारियों ने 26 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां अभी तक  585 लोगों ने आश्रय लिया है।
 
एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान बाढ़ से 11,532 हेक्टेयर की फसल क्षतिग्रस्त हुई है जबकि 14,384 बड़े  जानवर, 7,341 छोटे जानवर और 5,548 कुक्कुट प्रभावित हुए हैं। बाढ़ पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से आयी है जिससे ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नहीं चली संसद, बाहर पक्ष-विपक्ष के सांसदों का प्रदर्शन

अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला, गौतम अडानी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हुए खारिज

Uttarakhand Cloudburst: चमोली में भारी बारिश से तमक नाले में आया सैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO का जवान लापता

इस्लामी नाटो : क्या मोदी-नेतान्याहू की नजदीकियों का जवाब देने के लिए साथ आए पाक, सऊदी और तुर्की?

MP Rain: राजगढ़ में उफनते नाले में समाई कार, भोपाल और आगर मालवा में स्कूल बंद

अगला लेख