Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
भाजपा सांसद डॉ. उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि केरल के मंदिरों में जमा सोने और संपत्ति को बेच दिया जाए तो केरल बाढ़ की मार से बाहर निकल सकता है। मंदिरों में पड़ी हुई संपत्ति किस काम की है? उदित राज के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
भाजपा सांसद ने ट्वीट कर कहा, केरल के पद्मनाभ, सबरीमाला और गुरुवायुर मंदिरों के सोने और संपत्ति को बेच दिया जाए, जो कि बाढ़ की मार से निकलने के लिए जरूरी 21 हज़ार करोड़ से पांच गुणा ज़्यादा है। जनता को सड़कों पर निकलकर यह मांग करनी चाहिए। आखिर मंदिरों में पड़ी हुई यह संपत्ति किस काम की है?
सांसद की इस सलाह पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने कहा कि मंदिर ही क्यों मस्जिद और चर्च में अकूत पैसा जमा है, उस पर सांसद महोदय के क्या विचार हैं?
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि मंदिरों की संपत्ति से चली बात टैक्स, आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट तक चली गई।