अरविंद ने अंजू और नसरूल्ला के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Webdunia
रविवार, 6 अगस्त 2023 (14:35 IST)
Anju New : राजस्थान के अलवर जिले से अपने फेसबुक मित्र से मिलने कानूनी तौर पर पाकिस्तान गई अंजू के पति अरविंद ने अपनी पत्नी और नसरूल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
 
पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर अंजू और नसरूल्ला के खिलाफ फूलबाग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (महिला को शादी के लिए प्रेरित करना), 494 (बिना तलाक के दूसरी शादी), 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
भिवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि अंजू के पति अरविंद ने अपनी पत्नी और उसके पाकिस्तानी फेसबुक मित्र नसरूल्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
 
अरविंद ने दावा किया था कि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है, इसलिए वह सीमा पार के आदमी से शादी नहीं कर सकती।
 
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंजू (34) ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपने फेसबुक मित्र नसरूल्ला से शादी कर ली और अब उसका नाम बदलकर फातिमा हो गया है। अब वह अरविंद से अपने बच्चों को भी मांग रही है।
 
अरविंद ने सरकार से अंजू के पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करने का आग्रह किया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसने पाकिस्तान की यात्रा के लिए नकली दस्तावेजों और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल तो नहीं किया था।
 
अंजू (34) का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। पाकिस्तानी नागरिक नसरूल्ला (29) से उसकी 2019 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। नसरूल्ला से मिलने के लिए अंजू वैध वीजा पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले के एक गांव पहुंची थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख