Hanuman Chalisa

रात के 12 बजे भी घूमता हूं अकेले, मेरा सिर काटने वाले आ जाएं...

Webdunia
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (16:55 IST)
अहमदाबाद। गैर गुजरातियों पर हमले को उकसाने के आरोप झेल रहे कांग्रेस विधायक और पार्टी के बिहार मामलों के सह-प्रभारी तथा क्षत्रिय ठाकोर सेना के अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर ने उनका सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम लाने के उत्तर प्रदेश के एक गुमनाम से संगठन की घोषणा के बाद इस मामले में पहली प्रतिक्रिया देते हुए चुनौतीभरे लहजे में कहा कि वह रात को 12 बजे भी अकेले घूमते हैं और जिसे उन्हें मारना हो, वह आ जाए।


ठाकोर ने शुक्रवार रात उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा के माणेकपुर गांव में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वे रात को 12 बजे भी अकेले घूमते हैं और उनको मारने का सपना देखने वाले आ जाएं।

ज्ञातव्य है कि गत 28 सितंबर को उत्तर गुजरात के ढुंढर गांव में 14 माह की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक बिहारी मजदूर की गिरफ्तारी के बाद गैर गुजरातियों विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ हमले और धमकाने की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद बड़ी संख्या में ऐसे लोग यहां से पलायन कर गए थे।

उसी दौरान उत्तर प्रदेश के बहराइच में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड नाम के संगठन ने अल्पेश को गरीब परप्रांतीय मजदूरों पर हमलों का दोषी ठहराते हुए उनकी तस्वीर के साथ पोस्टर लगाए थे। इनमें उनका सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई थी।

संगठन के अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने कहा था कि राक्षसी प्रवृत्ति वाले ठाकोर ने गरीब मजदूरों से मारपीट कर कायरतापूर्ण और देश को तोड़ने वाला काम किया है। उसका सभी को विरोध करना चाहिए। अगर वे गुजरात से बाहर नहीं आते हैं तो लोगों को गुजरात में जाकर उनका सिर कलम करना चाहिए।

समझा जाता है कि बिहार में विरोध की आशंका के कारण ही कांग्रेस ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्णसिंह की जयंती के मौके पर 21 अक्टूबर को पटना में आयोजित अपने कार्यक्रम में अल्पेश को कथित तौर पर आमंत्रण नहीं दिया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

अगला लेख