अहमदाबाद का अनूठा गरबा, जहां पुरुष साड़ी पहनकर करते हैं माता की आराधना

Unique Garba of Ahmedabad
विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (15:09 IST)
अहमदाबाद। नवरात्रि (Navratri Durga Puja) के दौरान लड़कियों और महिलाओं के साथ पुरुषों द्वारा गरबा किया जाना आम बात है, लेकिन पुराने अहमदाबाद के एक इलाके में पुरुषों द्वारा साड़ी पहनकर गरबा करना हर किसी को चौंकाता है। हालांकि दाढ़ी-मूंछों में साड़ी पहने पुरुष अष्टमी के दिन ही गरबा करते हैं। इन गरबों के पीछे 200 साल पुरानी परंपरा है। यह गरबा एक खास बारोट (Barot) समुदाय के पुरुष ही करते हैं। 
 
क्या है मान्यता : अहमदाबाद के सादु माता नी पोल इलाके में करीब 200 साल से पुरुष साड़ियां पहनकर गरबे कर रहे हैं। यहां बारोट या बड़ौत समुदाय के लोग इस तरह का गरबा करते हैं। वडोदरा में भी इस तरह के गरबे किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि साड़ी में गरबा करने से लोगों की मनोकामना पूरी होती है और वे शापमुक्त होते हैं। इस अनोखे के गरबे को शेरी गरबा भी कहा जाता है। 
 
हर साल सादु माता नी पोल में बारोट समुदाय के लोग सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होते हैं और माता से प्रार्थना करते हैं और उनसे क्षमा-याचना करते हैं। गरबे में करीब 800 लोग शामिल होते हैं। 
क्या है इन गरबों के पीछे की कहानी : पुरुषों द्वारा साड़ी पहनकर गरबा किए जाने की इस परंपरा के पीछे एक कहानी छिपी हुई है। ऐसी मान्यता है कि 200 साल पहले सादुबा नाम की एक महिला ने अपनी लाज बचाने के लिए बारोट समुदाय के लोगों से मदद मांगी थी, लेकिन उन्होंने मदद करने से इंकार दिया था।
 
इस घटना में सादुबा को अपना बच्चा भी खोना पड़ा था। मदद ‍न मिलने से दुखी महिला ने लोगों को शाप दे दिया। इसके बाद लोगों सादुबा का मंदिर बनवाया, जिसे सादु माता मंदिर के नाम से जाना जाता है, सादु माता नी पोल में शाप के प्रायश्चित स्वरूप ही अष्टमी के दिन पुरुष साड़ी पहनकर गरबा करते हैं और सादु माता की आराधना करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख