Publish Date: Thu, 12 Mar 2020 (15:05 IST)
Updated Date: Thu, 12 Mar 2020 (15:35 IST)
मुंबई। उपनगर घाटकोपर के कटोदीपाड़ा इलाके में साइकल से गिरे 15 साल के बच्चे की आंख में सरिया घुस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना पिछले हफ्ते की है। विवेक घडशी साइकल से नीचे पड़े सरिए पर गिर गया और सरिया उसकी बाईं आंख में घुस गया।
बच्चे को परेल इलाके में सरकारी केईएम में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और बुधवार को उसकी मौत हो गई। सरिए इलाके में ड्रेनेज लाइन के निर्माण के लिए लाए गए थे। घटना के बाद निर्माण कार्य के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।