राम मंदिर के नाम पर ठगी करने वाले 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

अवनीश कुमार
रविवार, 17 जनवरी 2021 (12:26 IST)
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जहां घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए दान एकत्रित किया जा रहा है तो वहीं कुछ ऐसे शरारती तत्व हैं जो मंदिर की आड़ में लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद में देखने को मिला है जहां राम मंदिर निर्माण के नाम पर धन उगाही का खेल चल रहा था।

सबसे खास बात यह सामने आई थी इस खेल को संचालित कर रहे लोगों में से एक पूर्व पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद का भी है जिसके बाद पुलिस ने देर रात मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में चार आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित मंदिर निर्माण के लिए दान एकत्र कर रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग घर-घर जाकर लोगों से मंदिर निर्माण के लिए दान लेकर उन्हें रसीद दे रहे हैं। इसी दौरान दान इकट्ठा कर रहे कुछ कार्यकर्ता सिविल लाइंस पहुंचे तो उन्हें अलग-अलग क्षेत्र से जानकारी हुई की कुछ लोग उनसे पहले आकर चंदा ले गए हैं।

इसके बदले में रसीद भी दी हैं।जब उनसे रसीद मांगी गई तो वह मूल रसीद से अलग थी। जिसकी जानकारी तत्काल कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निधि समर्पण समिति के पदाधिकारियों को दी तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से नजदीक के थाने में संपर्क करने के लिए कहा, जिसके बाद राम मंदिर निधि समर्पण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष ओमप्रकाश शास्त्री व प्रभात गोयल ने एएसपी अनिल यादव से मुलाकात की।

जिसके बाद एएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने पदाधिकारियों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रोहन सक्सेना, अमित अग्रवाल, हर्ष वर्मा व विहिप के पूर्व कार्यकर्ता मनोज व्यास के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पूर मामले को लेकर एएसपी अनिल यादव ने बताया कि पदाधिकारियों से मिली तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी को मिले हैं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट

MP के टीकमगढ़ में 6 कांस्‍टेबल सस्‍पैंड, जुआ खेलते वीडियो आया था सामने

J&K Election : किश्‍तवाड़ में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच होगी चुनावी जंग

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

अगला लेख
More